वह बोल रही थी ......
~ एक मुझे भी दो , पर सुनता कौन है ?
* भीड़ नियंत्रणसे बाहर हो रही थी । लोग एक दूसरे पर चढ़ रहे थे । पुलिश भी कुछ करनें में असफल हो रही थी । उस अपार भीड़ में उसकी आवाज कौन सुन सकता था पर वह आवाज लगाए ही जा रही थी कि एक बश एक और वह भी एक ही बार मुझे भी चाहिए । * अंत में वहाँ चल रहे कार्यक्रमको रोक दिया गया और यह कहा गया कि कुछ दिन बाद पुनः यह कार्यक्रम चलाया जाएगा और उस कार्यक्रम में जनताका पूरा सहयोग मिलना चाहिये ।
* पूरी तरह आगे को झुकी हुयी वह लगभग रही होगी 90 साल की । * मायुश होकर मन ही मन बुदबुदाती हुयी हाँथ में एक छोटा डंडा थामे गाँव की दादी अम्मा उस स्थान से चल पड़ी थी अपनें झोपड़े मई ओर ।
* कुछ दूरी पर एक गाडी खड़ी थी । वह गाडी थी प्रेस वालों की ।
* एक प्रेस वाले को जिज्ञासा हुयी कुछ पूछनें को और वह पूछ ही बैठा कि दादी ! आप यहाँ क्या करनें आई थी ?
* दादी बोली , बेटा ! मुझे भी एक चाहिए था सो सोची थी कि चलते हैं एक हम भी ले आते हैं , उसकी जरुरत तो एक दिन सबको पड़ती ही है , क्या पता ठीक समय पर मिले - न मिले ।
* फिर मन ही मन बुदबुदाती दादिजब आगे चलनें लगी तब वह प्रेस वाला पूछ बैठा :---
# दादी ! वह क्या चीज है जिसे आप लेने गयी थी और न पा सकी ?
** दादी बोली :-----
~~ कफ़न और क्या ? ~~
बेटा ! वैसे तो मेरे झोपड़े में सब कुछ है ,बस यही एक चीज न थी सोची ,चलते है और ले आते है बाज़ार से । रास्ते में हिचकू भाई मिले और बोले , क्या करेगी वाजार जा के , यहीं गाँव के नुक्कड़ पर सरकार मुफ़्त बाट रही है , सबको एक -एक मिलेगा , जिनकी उम्र हो चुकी है , जा और मन पसंदगी का ले आ सो चली आई थी पर ------ वह बोल रही थी कि एक कफ़न मुझे भी देना , बेटा , पर वहाँ सुनता कौन है ?
~~~ ॐ ~~~
Tuesday, May 12, 2015
वह बोल रही थी .......
Sunday, March 1, 2015
मर्म
Thursday, December 18, 2014
भक्ति का नशा या नशे में भक्ति
भक्तिका नशा या नशे की भक्ति
* ऐसी लागी लगन ,मीरा हो गयी मगन...
* हरी -हरी हरी गुण गानें लगी ...
श्री अनूप जलोटाजीका इस तरह का भजन भक्तिके नशेका चित्रण करता है ।
** और **
आये दिन शिव रात्रि , होली ,दिवाली और दशहराके मनाये जा रहे उत्सवोंकी झांकियों में आप अपनी स्थितिको भी देखते ही होंगे जो चन्द घड़ियोंकी उम्र ले कर आता है , यह है नशें में भक्ति का चित्रण । मीरा मथुरा से द्वारका तक पैदल गाती हुयी और नाचती हुयी अपनीं मस्ती में चलती रही , एक तूफ़ानकी भाँति ,एक चक्रवातकी तरह । जो भी मीराके उर्जा क्षेत्र में आया ,मीरा बन गया , जिसके पीठ पीछे कहीं दूर रह गया ,यह माया मोहित संसार और कन्हैयाकी ऊर्जा में डूबा वह भक्ति के नशे में मायातीत एवं कालातीत हो गया ।
* भक्तिकी नशा में डूबा यह नहीं पूछता ,अपनें साथी से कि भाई ! टाइम क्या हुआ होगा ? और नशेकी भक्तिका नकली भक्त बार -बार अपनीं घडी देखता रहता है ।
*भक्ति का नशा देखनें वाले दुर्लभ हैं और नशे की भक्ति वालों से यह संसार रसातल की ओर सरकता जा रहा है ।
~~ ॐ ~~
Wednesday, December 10, 2014
क्या कर रहे हैं ?
सुलझी हुयी गुत्थीको कहीं
उलझा तो नहीं रहे ?
लोगों को दबानें में कहीं
खुद तो नहीं दबाते जा रहे ?
सोनें के सिंघासन की सोच में
कहीं अपनीं खाट को तो नहीं भूल रहे ?
लोगोंकी नक़ल करते -करते
कहीं स्वयं को तो नहीं भूलते जा रहे ?
~~ हर हर महादेव ~~
Saturday, November 22, 2014
यहभी एक जगह है
विन्ध्याचल और कैमूर पहाड़ों के मध्य ,गंगा और सोन नदियों के मध्य बसा हुआ सोनभद्र जिला है । यह जिला मिर्ज़ापुर जिले का एक भाग हुआ करता था ।
* यह वह जगह है जहाँ लगता है प्रकृति पूर्ण रूप से इसी भू भाग पर उतरी हो , यहाँ परमात्मा सबकुछ दे रखा है लेकिन यह प्रकृति का आँचल राजनीति में बिष में धीरे - धीरे अपना रूप -रंग खोता जा रहा है ।
* यह वह क्षेत्र है जहाँ बच्चे बच्चों को पैदा कर रहे हैं और बूढ़े इज्जत बचाने में झुकते जा रहे हैं ।
* यह वह क्षेत्र है जिसकी तकदीर उपरवाले नें सोनें की कलम से लिखी थी पर सत्ताधारियों नें परमात्मा की लेखनी को बदल दिया ।
* यह वह जगह है जहाँ पालक से ज्यादा पान की पत्तियाँ बिकती हैं ।
* यहाँ राज नेता आते रहते हैं लेकिन सड़क मार्ग से नहीं हवाई मार्ग से क्योंकि जब वे यहाँ की प्यासी धरती माँ की कराह सुन न सके बस समझो की हवा की भाँति आये और गए ।
* कांग्रेस , भारतीय जनता पार्टी , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सब लोगों को यहाँ की जनता सर पर बैठाई थी , अच्छे दिन की उम्मीद में पर यहाँ के दिन धीरे- धीरे अँधेरे में बदलते चले गए ।
<> अब यह कहा जा सकता है कि सारी दुनियाँ बदल सकती है पर सोनभद्र वैसे का वैसा बना रहेगा <>
~~~ ॐ ~~~
Tuesday, November 18, 2014
दो बूँद आँसू
उनकी आखिरी बात थी ," क्या बताऊँ बेटा , अपनें जीवनका अनुभव और मेरे अनुभव से तुमको मिलेगा भी क्या , अभीं संसार तुमनें कदम ही तो रखा है ? सब्र रखो , धीरे - धीरे संसार तुमको भी डुबो लेगा और तुम्हे तब पता चलेगा कि तुम डूब चुके हो जब निकलनें के सभीं उपाय समाप्त हो चुके होंगे , यही एक गहरा राज गई ,इस संसार का ।
* इंसान आँखें बंद किये सारा जीवन गुजार देता है और जब उसकी आँखें खुलना चाहती है तब खुल नहीं पाती और वह बिचारा , तड़पता हुआ आखिरी श्वास भरता है ।
* जिसका कद दुनिया वालोंके लिए लम्बा दिखता
है ,उस बिचारेका वही कद उसके घर वालोंके लिए एक चीटी के कद से ज्यादा बड़ा नहीं होता । घर में उसकी श्वासें रुक -रुक कर चलती है और ज्योंही उसे मौक़ा मिलता है ,वह घर से बाहर निकल भागता है ।
* रामू काका ज्यादा तो बोल न सके पर जो बोल न सके , उसे उनकी चुप्पी ब्यक्त कर रही थी । * रामू काका बोलते -बोलते एकाएक चुप हो गए , हमें देखते रहे ,दो - एक घडी और हमेशाके लिए बंद हो रही उनकी आँखे दो बूँद आँसू टपकाते हुए सबकुछ कह गयी जिनको समझनें में ही जीवनका राज छिपा दिख रहा है ।
~~~ ॐ ~~~
Tuesday, October 21, 2014
सोनभद्र की कहानी उसकी जुबानी
^^ सोनभद्र पुर्वाञ्चलका एक नया जनपद जो प्रकृतिका माइका सा है और जो गंगा - सोन दो
बड़ी -बड़ी नदियोंके मध्य बसे हुए होनें पर भी प्यासा है । मैं पिछले 60 साल से इस क्षेत्रको देख रहा हूँ ,यहाँ कौन -कौन से लोग नहीं आते -जाते लेकिन जो आते हैं लगते तो हैं अवतारी पर निकलते हैं महान लुटेरे ।
^^ यहाँ क्या नहीं है ? और क्या है ?
* यह क्षेत्र प्रकृतिका माइका है अतः यहाँ क्या नहीं है का अंदाजा लगाना संभव नहीं । यह क्षेत्र प्रकृति का कुबेर है जहाँ सीमेंट ,अलमुनियम,कोयल , बिजली एवं अन्य प्राकृतिक संपदाओंका अपार भण्डार है पर यहाँ जो लोग रहते हैं , उनके लिए कुछ नहीं है एक पान -सुपाड़ी और तंबाकू को छोड़ कर ।
* यहाँ के लोगों का दिन तम्बाकू के सहारे , रात स्वप्न के सहारे और जीवन मृत्युके इन्तजार में कटता है ।
## कुछ और बातें अगले अंक में ##
~~~ ॐ ~~~