आधे - अधूरे सपनें
¢ शुद्ध चाय और शुद्ध राय पहले तो मिलती नहीं और जब मिलती है तो हमें उस पर भरोसा नहीं होता ।
# जो रिश्ते सच्चे होते हैं , इन्हें सम्हालना नहीं पड़ता।
# कहीं भी मत सोचना की औरत से जीत गए हो , औरत कभी हारती नहीं , रुक कर तुम्हारे कमजोर होने का इंतजार भर करती है और तुम समझते हो कि वह हार गई , यह मात्र भ्रम है ।
# कोई ऐसी हार होती है , जिसके बाद जीतने की चाह ही नहीं रहती ।
# सूखे पेड़ पर चिड़ियां नहीं बैठती सूखे तालाब में मछलियां नही रहती , बूढ़ा जानवर भूखे मरता है और बूढ़े मां -पाप के साथ औलाद रहना नहीं चाहती ।
# आदमी उम्र से नहीं , हालात से बूढ़ा होता है ।
# मनुष्य के अतिरिक्त और कोई जीव आत्म हत्या नहीं करता होगा जबकि मनुष्य जीवों में सर्वश्रेष्ठ बुद्धि वाला जीव माना गया है ।
~~ ॐ ~~
No comments:
Post a Comment