फिलीपींस टार्सियर (Philippine Tarsier या Carlito syrichta) दुनिया के सबसे छोटे प्राइमेट्स (primates) में से एक है। यह मुख्य रूप से फिलीपींस के द्वीपों (जैसे बोहोल, मिंडानाओ आदि) के वर्षावनों में पाया जाता है। यह बेहद छोटा, रात में सक्रिय (nocturnal) और अनोखा जीव है।
इसकी बहुत बड़ी आँखें, लंबी पतली उंगलियाँ, लंबी टांगें जो छलांग लगाने में मदद करती हैं और मुलायम भूरा-भूरा वाला नन्हा जीव है।यह पूरी तरह मांसाहारी (carnivorous) है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राइमेट है जो बिल्कुल पौधों का भोजन नहीं खाता।कीड़े, मकड़ियाँ, झींगुर, टिड्डे आदि, उसके प्रमुख भोजन हैं। छोटी छिपकली, मेंढक, छोटे पक्षी और कभी-कभी छोटे कशेरुकी जीव का भी शिकार करता है।
यह छुपकर शिकार करता है और दोनों हाथों से पकड़कर खाता है। यह लंबी छलांग लगाता है।
यह बेहद प्यारा लेकिन शर्मीला जीव है — टूरिस्ट स्पॉट्स (जैसे बोहोल , फिलीपींस) पर इसे देखा जा सकता है।
यह कैमरे के फ्लैश और शोर-शराबे से बहुत ज्यादा तनाव (stress) में आ जाता है और कभी कभी तनाव के कारण मर भी जाता है। यह रात का जीव (nocturnal) है, इसलिए इसकी आँखें बेहद संवेदनशील होती हैं।वोकैमरे की फ्लैश से इसकी आँखें अस्थायी रूप से अंधी हो सकती हैं (कई मिनट तक), और इससे घबराहट बढ़ जाती है। तेज आवाज़, बातचीत या भीड़-भाड़ से यह डर जाता है। इसकी खोपड़ी बहुत पतली और नाजुक होती है। गहरे तनाव में पेड़ की मोटी डाल से टकराने के सिर टकराने के कारण भी कभी कभी इनकी मृत्यु हो जाया करती है। ये शांति प्रिय , बहुत बंदूक नन्हे जीव हैं।
।।।।।।।। 🐒।।।।।।।